क्या पंचायत चुनाव एक साल टलेंगे? मंत्री राजभर ने CM योगी की मंशा बताई

0
om_prakash_rajbhar_1725528717058_1767892919757

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब अगले साल विधानसभा चुनावों के बाद कराए जा सकते हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा का संकेत देते हुए कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला बेहद अहम होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी जल्दबाजी में नहीं है और न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रही है।
माना जा रहा है कि चुनाव में संभावित देरी से भाजपा को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। वहीं, मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »