बकरीद पर SGPGI की ओपीडी कल रहेगी बंद
28 मई को नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा
पुराने मरीजों को मिलेगी परामर्श सुविधा, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी
लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में बकरीद के उपलक्ष्य में 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
संस्थान प्रशासन के अनुसार, गुरुवार को ओपीडी में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। हालांकि जिन पुराने मरीजों को पहले से ओपीडी परामर्श की तारीख दी गई है, उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह सुचारु रूप से जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके अलावा, 28 मई को संकाय भर्ती के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार भी पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित किए जाएंगे।
