चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा संकट

0
IMG-20260531-WA0023(1)

उत्तराखंड के टिहरी जिले में देवप्रयाग के पास भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंस गया है।

लगातार बारिश के कारण हुए भूधंसाव से हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे बद्रीनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील है कि यात्रा से पहले मौसम और सड़क मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »