लखनऊ में नर्सरी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

0
IMG-20260719-WA0004

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची नर्सरी की छात्रा है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल वैन चालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय जांच के दौरान दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि हुई।

इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, बच्ची से बातचीत के दौरान स्कूल वैन चालक पर संदेह गहराया।

पुलिस ने आरोपी चालक गिरीश मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, थाने में आरोपी को देखकर बच्ची भावुक हो गई और रोने लगी, जिसके बाद पुलिस का संदेह और मजबूत हुआ।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »