शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

0
6a634abe28c72-dharmendra-pradhan-242128563-16x9

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। इस्तीफे के बाद जारी अपने पत्र में उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के हितों, शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने तथा छात्रों के भविष्य को किसी भी प्रकार की अनिश्चितता से बचाने के उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया है।


हाल के दिनों में शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। इन्हीं घटनाक्रमों के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »