हापुड़ में भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, 4 दोस्तों की मौत
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
हादसे में जान गंवाने वालों में सुखवीर और जसवंत सगे भाई थे। वहीं जोतिंदर और रवि भी रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं। बताया गया कि इनमें एक मामा का और दूसरा बुआ का बेटा था।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के चलते थार के अनियंत्रित होने से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही हादसे में चार युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
