योगी सरकार का बड़ा फैसला: ग्राम प्रहरियों को अब मिल सकते हैं ₹3500 प्रतिमाह
Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)
योगी सरकार 60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएगी
सीएम योगी की ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात। 13 अक्टूबर को बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा। 2500 से बढ़कर 3500 रुपये होगा मासिक मानदेय, एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से सालाना मिलेंगे 12 हजार रुपये अतिरिक्त।
गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि से सरकार पर सालाना करीब 84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय।
रसोइयों, आंगनबाड़ी कर्मियों और पंचायत हायकों के बाद अब ग्राम प्रहरियों की बारी, सामाजिक पेंशन भी बढ़ाने की तैयारी। सवा करोड़ से अधिक लोगों की पेंशन भी बढ़ाने की तैयारी
योगी सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाने की कर रही तैयारी। सामाजिक पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी।
