गोरखपुर में सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- ‘समाजवादी पार्टी के लोग नंबर एक के ……’
जनपद गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मेलन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन।
समाजवादी पार्टी के लोग नम्बर एक के धोखेबाज और झूठे हैं। जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई, वो अयोध्या आकर किस प्रकार मनगढ़ंत बातों से दुष्प्रचार फैलाते हैं, जिन्होंने राममंदिर के विरोध में पैरवी की,वो आज कालनेमि की तरह रामनाम जप करने का काम कर रहे हैं।
जो धुर शिक्षा विरोधी हैं,आज शिक्षा के कायाकल्प की बात कर रहे हैं,शिक्षकों के बारे में उपदेश देने का काम कर रहे हैं। ये कैशलेस स्कीम समाजवादी पार्टी क्यो नही दे पाई,जबकि 4 बार उनके मुख्यमंत्री थे।
हमने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाया, हमने तो कोई कोताही नही बरती,हमने सम्मान दिया।
ये न्यू पेंशन स्कीम भी जब मुलायम यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने लागू की,ये सब मीठा मीठा गप्प, कड़वा थू वाले हैं,ये जानते हैं कि इनकी सरकार कभी नही आएगी!
