काशी से दिल्ली का सफर होगा आसान, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट

0
IMG_8874f568-8bf9-42f1-8edb-c9d2d7baeab7

काशी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, 31 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

वाराणसी। काशीवासियों को 31 अक्टूबर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

16 आधुनिक कोच से सुसज्जित इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। प्रत्येक बर्थ पर मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट तथा रीडिंग लैंप की व्यवस्था होगी। वहीं, फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों को हॉट-वॉटर शावर की सुविधा भी मिलेगी।

दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली तक का सफर महज 8 से 9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसके शुरू होने से काशी और देश की राजधानी दिल्ली के बीच रेल संपर्क को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »