मुरादाबाद: कटघर थाने में दबंग स्टाइल में बैठकर एक युवक ने बनाई रील
मुरादाबाद– कटघर थाने में दबंग स्टाइल में बैठकर एक युवक का रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने इंस्पेक्टर के केबिन में ही बैठकर रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इस दौरान वहां इंस्पेक्टर संजय कुमार भी मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
