रेलवन एप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3% की छूट, रेलवे का बड़ा डिजिटल कदम

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ 30 दिसम्बर, 2025– भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘रेल वन एप’ पर विशेष प्रावधान लागू किए गए है।
डिजिटल बुकिंग को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि ‘रेल वन एप’ पर R&Wallet को छोड़कर
सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों (जैसे यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त 3 प्रतिशत छूट की यह विशेष योजना दिनांक 14 जनवरी, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक लागू रहेगी।
वर्तमान में ‘रेलवन एप’ पर R&Wallet के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत ‘बोनस कैशबैक’ की सुविधा प्रदान की जा रही है जो कि R&Walletके माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में यथावत जारी रहेगी।
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वह इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और कैशलेस, सुगम, त्वरित एवं पारदर्शी टिकट प्रणाली को अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »