लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात

0
double-decker-bus

राजधानी लखनऊ को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई और आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है। पर्यटन मंत्री 6 जनवरी को लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से बस सेवा की औपचारिक शुरुआत होगी।
आम जनता के लिए यह बस सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की जाएगी। लखनऊ दर्शन की यह विशेष बस सेवा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा संचालित की जा रही है।
इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस के माध्यम से पर्यटकों और नागरिकों को राजधानी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आधुनिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यह सेवा सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है। बस का किराया वयस्कों के लिए 500 रुपये तथा बच्चों के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
यह पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि लखनऊ की पहचान को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर के रूप में भी मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »