संभल: दादामियां की दरगाह को लेकर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
संभल– संभल में प्रसिद्ध दादामियां की दरगाह पर हर सप्ताह जियारत होती है। शुक्रवार को तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दरगाह की इंतजामिया कमेटी को जानकारी दी कि दादामियां की दरगाह और उससे जुड़ी मस्जिद कब्रिस्तान की भूमि पर स्थित है। प्रशासन के अनुसार यह अवैध कब्जा है।
तहसीलदार ने कमेटी को 15 दिनों के भीतर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि आदेश का पालन न होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि ठेठ देहाती सुल्तान मियां इस इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।
