गाजियाबाद: नॉनवेज रेस्टोरेंट में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद– मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित ए-1 चिकन शॉप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी रोटी पर थूककर उसे तंदूर में डालते हुए कैमरे में कैद दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
