लखनऊ में अशोक लेलैंड के नए विनिर्माण संयंत्र का भव्य उद्घाटन
राजधानी लखनऊ में अशोक लेलैंड कंपनी के नवीन विनिर्माण संयंत्र के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों ने संयंत्र का निरीक्षण किया और इसे औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन तथा ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। यह नया संयंत्र उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
