कुर्सी न मिलने पर BJP विधायक योगेश वर्मा नाराज़, प्रेस वार्ता छोड़कर बाहर निकले
लखीमपुर-खीरी– प्रेस वार्ता में कुर्सी नहीं मिली, BJP विधायक योगेश वर्मा जी नाराज़ होकर बाहर निकले।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कुर्सी न मिलने से बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा जी नाराज़ हो गए और बीच कार्यक्रम से बाहर निकल आए।
यह प्रेस वार्ता ‘जी रामजी योजना’ को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें ऊर्जा मंत्री नितिन अग्रवाल जी की मौजूदगी प्रस्तावित थी। कुर्सी न मिलने पर नाराज़ विधायक योगेश वर्मा जी ने बाहर आकर कहा
“जब कुर्सी ही नहीं है तो जाकर क्या करें?”
विधायक के बाहर निकलते ही प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई।
