थाने में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

हरदोई के पाली थाना परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस अभिरक्षा में मौजूद एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बीती 7 जनवरी को महिला अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में महिला के पति ने सुरजीत निवासी बख्तावरगंज, जिला शाहजहांपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को महिला को बरामद कर पाली थाने लाया था।

सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे महिला का पति थाने पहुंचा। महिला को देखते ही वह अपना आपा खो बैठा और अचानक तमंचा निकालकर महिला पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »