बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, पहली रजिस्ट्री संपन्न

0
1768576737-1892

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। मंदिर कॉरिडोर के लिए पहली रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।
कॉरिडोर के निर्माण से बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था सरल, सुगम और सुरक्षित हो जाएगी।
प्रस्तावित कॉरिडोर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। साथ ही इस परियोजना से धार्मिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कॉरिडोर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन इसे ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »