पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का तलाक पोस्ट, सियासी गलियारों में हलचल

0
IMG-20260119-WA0004

आज की बड़ी और विस्फोटक खबर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर पत्नी अपर्णा विष्ट यादव से तलाक लिए जाने की बात कही। इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया।
उल्लेखनीय है कि अपर्णा विष्ट यादव भारतीय जनता पार्टी की नेत्री हैं और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले पर नया मोड़ तब आया जब अपर्णा विष्ट यादव के भाई अमन विष्ट ने बयान जारी कर कहा कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और तलाक से जुड़ी पोस्ट फर्जी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पोस्ट का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
फिलहाल, इस खबर को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »