राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज हत्या, उतरेठिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। PGI थाना क्षेत्र के उतरेठिया इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कानपुर का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आरोपी रामबिलास ने प्रदीप सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
