श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने राष्ट्रपति को दिया कार्यक्रम का निमंत्रण

0
IMG-20260121-WA0016

दिल्ली में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2083 के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 19 मार्च 2026 को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आयोजित किया जाएगा।
निमंत्रण के दौरान न्यास के महामंत्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्देव गिरी जी, न्यासी कृष्णमोहन तथा श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र उपस्थित रहे। इस अवसर को राम मंदिर से जुड़े आगामी धार्मिक आयोजनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »