मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने डीएम को लिखा पत्र, नोटिस में देरी पर जताई आपत्ति

0
IMG-20260125-WA0015

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर प्रशासनिक कार्यवाही में हो रही देरी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि संबंधित मामले में एसआईआर (SIR) नोटिस जारी करने में अनावश्यक विलंब किया गया, जिससे समयबद्ध निस्तारण प्रभावित हुआ है।
सांसद डिंपल यादव ने पत्र के माध्यम से दूसरे चरण की नोटिस शीघ्र जारी कर मामले का जल्द निस्तारण कराने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगभग दस दिन की देरी से कार्य प्रारंभ किया गया, जो उचित नहीं है।
पत्र में सांसद ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो और जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »