लखनऊ: डीएम-एसपी की जनसुनवाई की लाइव निगरानी करेगा मुख्यमंत्री कार्यालय

0
Screenshot-2026-02-18-211748-660x330

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में जिलाधिकारियों (डीएम) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई की अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों से जुड़कर जनसुनवाई की समीक्षा करेगा।
अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि जिलास्तर पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम को पूरी गंभीरता से लिया जाए। यदि किसी जिले में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में ऐसे कई प्रकरण सामने आ रहे हैं, जिनका समाधान जिलास्तर पर ही संभव है। इन मामलों का समय पर निस्तारण न होने से शासन की छवि प्रभावित हो रही है। प्रशासनिक लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद भी कर सकता है। सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। साथ ही, अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनसुनवाई के दौरान उनका पदनाम और डिस्प्ले नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »