बैंक धोखाधड़ी व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी को ED का समन, 26 फरवरी को तलब
Oplus_16908288
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उद्योगपति Anil Ambani को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, ED ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी 2026 को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। मामला कथित बैंक लोन अनियमितताओं और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच से संबंधित बताया जा रहा है।
ED इस मामले में वित्तीय लेन-देन, लोन उपयोग और फंड डायवर्जन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, इस संबंध में अनिल अंबानी या उनकी कंपनियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
