ड्यूटी के दौरान हादसा: आरक्षी के दोनों पैर कटे, डीजीपी ने दी आर्थिक मदद

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

गोंडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जीआरपी के आरक्षी आकाश सिंह ड्यूटी के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:15 बजे पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के लिए आरक्षी आकाश सिंह ने उसका पीछा किया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर आ रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से आरक्षी के दोनों पैर कट गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, घायल आरोपी को भी उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने 1 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने के साथ ही बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »