मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत

0

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना चौक इलाके का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक कमरे में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के शव मिले हैं। प्रथम दृष्टि में मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक परिवार के ससुराल पक्ष पर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »