गोरखपुर: फेल की गलत खबर सुनकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

0
IMG-20260417-WA0000

गोरखपुर। गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सीबीएसई बोर्ड के परिणाम को लेकर फैली अफवाह ने एक छात्रा की जान ले ली।
जानकारी के अनुसार, तिलौरा निवासी दुर्गेश धर दुबे की 16 वर्षीय पुत्री आराध्य दुबे हाईस्कूल की छात्रा थी। परिणाम घोषित होने के बाद किसी परिचित ने उसे गलत सूचना दी कि वह परीक्षा में असफल हो गई है। इस खबर से वह गहरे सदमे में आ गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर मां और भाई मौजूद नहीं थे। इसी दौरान छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसके भाई ने फोन कर बताया कि वह 78 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी कितनी खतरनाक हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा परिणाम जैसे संवेदनशील विषयों पर अफवाहों से बचना और आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »