यूपी: इम्पोर्टेड ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260525-WA0014

डार्क वेब और सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था ड्रग्स नेटवर्क
शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बनाया जा रहा था निशाना
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को एनसीआर क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने डार्क वेब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम्यूनिटी ग्रुप बनाकर इम्पोर्टेड मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गिरोह द्वारा इम्पोर्टेड ड्रग्स, ओजी, बाबा कुश, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही थी। आरोपी विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को टारगेट कर नशे का सामान बेचता था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव खन्ना पुत्र राजेंद्र खन्ना निवासी राजनगर एक्सटेंशन, थाना नंदग्राम थाना, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
STF ने आरोपी को परी चौक, जनपद गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया।
पुलis मामले की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »