लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज

0
lucknow-vibhutikhand-police-case-lekhpal-exam-696x392

विभूतिखंड थाने में दर्ज हुआ केस, तीन वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में होगी जांच
आयोग ने कहा- पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से हुई परीक्षा
लखनऊ में लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शिकायत पर थाना विभूतिखंड थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मामले की जांच पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी और सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड की निगरानी में की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी।
आयोग का आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने अभ्यर्थियों को गुमराह करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक और असत्य पोस्ट साझा किए। इसके माध्यम से सरकार की छवि खराब करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया।
इससे पहले आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा था कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर ध्यान न दें और केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »