कल से समाप्त हो रहा है ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, शासनादेश जारी, प्रशासक होंगे नियुक्त
प्रमुख सचिव पंचायत राज अनिल कुमार ने जारी किए निर्देश
जिलाधिकारी करेंगे प्रशासकों की नियुक्ति
उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के संचालन को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार ने ग्राम पंचायतों में 6 माह के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति करेंगे। यह व्यवस्था पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब ग्राम पंचायतों के कार्यों की जिम्मेदारी प्रशासकों के माध्यम से संचालित की जाएगी।
