मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में तकनीकी खराबी

0
file_00000000c9f871fa9d409d440a1f969e

रनवे पर सरकारी विमान से निकला धुआं, इंजन बंद होने से मची हलचल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उत्तर प्रदेश सरकार के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि विमान में मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट रनवे पर सरकारी विमान का इंजन अचानक बंद हो गया और उससे धुआं निकलने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान का इंजन फेल हो गया था। हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »