अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को और सशक्त बनाने की तैयारी, सीएम योगी ने की समीक्षा
उत्तर प्रदेश – CM योगी ने अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के कार्यों की समीक्षा की-
विशेष आपात परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रदेश में विशेषीकृत रेस्क्यू ग्रुप का गठन,
पहले चरण में 10 जनपदों में एस0आर0जी0 की स्थापना की तैयारी पूर्ण,
240 कर्मियों को एन0डी0आर0एफ0, बी0एस0एफ0, आई0टी0बी0पी0, सी0आई0एस0एफ0 तथा अन्य विशेषज्ञ संस्थानों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा,
हाईराइज भवनों के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश,
फायर एन0ओ0सी0 व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जाए -CM
