तेज रफ्तार बाइक फिसलने से हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में कुलदीप मोटर्स के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक फिसलने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायलों की पहचान एवं हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »