केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों और प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और समावेशी विकास को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

मंत्रालय के अधिकारियों ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »