भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल की टीम ने एक घंटे में पाया काबू

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मुंबई। भायखला पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर रविवार रात करीब 8 बजे से 8:15 बजे के बीच अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। घटना के बाद पुलिस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
दमकल विभाग की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »