लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं के खिलाफ की नारेबाजी

0
IMG-20260730-WA0008

लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उनके साथ अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने इन नेताओं के खिलाफ शर्म करो-शर्म करो के नारे लगाए। उनका कहना था कि जहां भी गैर-एनडीए सरकारें हैं, उन राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं।

राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के नेता पंजाब, कर्नाटक, केरल और झारखंड में पेपर लीक पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

यही लोग जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का साथ दे रहे थे। इन नेताओं को अपनी पार्टी या गठबंधन के शिक्षामंत्रियों से इस्तीफा मांगना चाहिए।

छात्र प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के गेट से सड़क पर निकलने लगे तो पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें पकड़ते हुए विश्वविद्यालय अंदर ही रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने बैरिकेडिंग भी धकेल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »