भदोही नाम परिवर्तन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन

0
IMG-20260730-WA0007

भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने पर सीएम योगी का आभार, विभिन्न संगठनों ने जताया धन्यवाद

गाजीपुर दौरे के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेताओं ने किया स्वागत, लोक जनशक्ति पार्टी ने भी फैसले की सराहना की

गाजीपुर। भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय को लेकर विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

गाजीपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए उन्हें इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। नेताओं ने कहा कि संत रविदास के नाम पर जिले का नामकरण सामाजिक समरसता और संत परंपरा के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, बिहार की राजनीतिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री योगी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि संत रविदास समाज सुधार और समानता के प्रतीक रहे हैं, ऐसे में उनके नाम पर जिले का नामकरण सम्मानजनक पहल है।

भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय संत रविदास की शिक्षाओं और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय के बाद विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और कई संगठनों ने इसका स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »