गोमूत्र खरीद योजना के विरोध में लखनऊ में सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
Oplus_16908288
लखनऊ: बुलंदशहर में ₹10 प्रति लीटर गोमूत्र खरीदने के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में गोमूत्र की बोतल, पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पोस्टरों पर लिखा था—
“10₹ लीटर गौमूत्र टैंकरों में बेचना है।”
“योगी जी गौमूत्र की दुकानें कहां हैं?”
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर इको गार्डन भेजा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
