लखनऊ में तैयार हुई पहली नौसेना शौर्य वाटिका, 30 अगस्त तक मुफ्त प्रवेश

0
IMG-20260819-WA0013

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पहली नौसेना शौर्य वाटिका तैयार की गई है। इसका उद्घाटन 30 मई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को इसे देखने का विशेष मौका दिया जा रहा है।
नौसेना शौर्य वाटिका में 15 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस दौरान लखनऊ के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी वाटिका का भ्रमण कर सकेंगे और भारतीय नौसेना के शौर्य एवं पराक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
वाटिका में लड़ाकू विमान, समुद्री जहाज और अन्य सैन्य उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। इनके बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई है, जिससे यहां आने वाले लोगों को भारतीय नौसेना की कार्यप्रणाली, तकनीक और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका को समझने का अवसर मिलेगा।
नौसेना शौर्य वाटिका आम लोगों, युवाओं और बच्चों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन सकती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निशुल्क प्रवेश की सुविधा से बड़ी संख्या में लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »