महाकाल दर्शन के लिए निकलीं मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय, सड़क हादसे में मां के साथ मौत
Oplus_16908288
हाथरस/मध्य प्रदेश: हाथरस की रहने वाली 23 वर्षीय मशहूर YouTuber छवि वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी मां सारिका (50) ने भी दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि परिवार उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए कार से जा रहा था। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में छवि और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता श्यामलाल, समधी सूरजपाल और ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है।
छवि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने 2021 में YouTube चैनल शुरू किया था, जहां वह डेली लाइफ व्लॉग और ऑनलाइन गेमिंग वीडियो पोस्ट करती थीं। उनके YouTube पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और Instagram पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
🕯️ हादसे की खबर से हाथरस के महौखास गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
