लखनऊ में SBI अफसर ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को मारी गोली

0
IMG_20260820_222703

लखनऊ– गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि SBI के फील्ड ऑफिसर मानस वाजपेयी ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन शीबा की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:05 बजे मानस कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या को बाहर बुलाया। बातचीत के बाद उसने कथित तौर पर पत्नी को गोली मार दी और वहां से चला गया।

करीब 12:30 बजे वह अपने घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद बहन शीबा की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। अंदर भाई-बहन के शव मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी के कथित WhatsApp स्टेटस की भी बात सामने आई है, जिसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि जांच का विषय है।

बताया जा रहा है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी और वह अपने मायके में रह रही थीं। वहीं मानस अपनी बहन शीबा के साथ अलग मकान में रह रहा था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह तथा वारदात की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »