IAS दिव्या मित्तल ने विशेष सचिव पद से दिया इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं।
दिव्या मित्तल प्रदेश के तीन जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उन्होंने संतकबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है।
विशेष सचिव के पद से उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस्तीफा देने के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
