कांदा एक्सप्रेस के 453.65 टन प्याज लेकर पहुंचने के बाद भी नहीं मिली राहत

0
group-onion-market-close-up-look-223156550

दिल्ली। सफल स्टोर पर प्याज 52 से 60 रुपये किलो और खुले बाजार में 60 से 70 रुपये किलो तक बिकता मिला। यानी सरकार की घोषित कीमत और उपभोक्ता की जेब से निकल रही कीमत के बीच 25 से 35 रुपये किलो तक का अंतर है।

केंद्र सरकार ने महंगे प्याज से राहत देने के लिए नासिक से कांदा एक्सप्रेस चलाकर 453.65 टन प्याज दिल्ली पहुंचाया। बफर स्टॉक के इस प्याज को 35 रुपये किलो की दर से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का दावा भी किया गया। लेकिन शनिवार को राजधानी के बाजारों में इस दावे की तस्वीर उलट नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »