गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, आरोपी पति गिरफ्तार

0
InSaver.to_798627489_18117762182047282_3402322574590303182_n

गुवाहाटी, असम। हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय रिया तालुकदार की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति रामानुजन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का ताला तोड़ा, जहां रिया का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में शव के साथ गंभीर छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

रिया और रामानुजन की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। रिया एक बुटीक में काम करती थी, जबकि रामानुजन कैब चलाता था।

पुलिस को आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी से जुड़ा मामला दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »