मेक्सिको में सुपरमार्केट कर्मचारी ने दौड़कर बचाई मासूम की जान
Oplus_16908288
पुएब्ला, मेक्सिको। एक छोटी बच्ची अचानक दौड़ते हुए व्यस्त सड़क पर पहुंच गई। उसी समय सड़क से एक गाड़ी गुजर रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया।
बच्ची को खतरे में देखकर सुपरमार्केट के एक सतर्क कर्मचारी ने बिना समय गंवाए पैलेट जैक छोड़कर दौड़ लगा दी और बच्ची को खींचकर सुरक्षित बचा लिया।
कर्मचारी की फुर्ती और सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कर्मचारी की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक पल की सतर्कता ने मासूम की जिंदगी बचा ली।
