हमीरपुर में पानी भरने को लेकर बवाल, युवक ने महिला को बाल्टी से पीटा
Oplus_16908288
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पानी भरने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक युवक ने महिला पर बाल्टी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला को बुरी तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरा मामला बिवार थाना क्षेत्र के करनगांव गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पानी भरने जैसे मामूली विवाद को लेकर हिंसा करना बेहद गंभीर मामला है।
