नजीबाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर, खाना खा रहे तीन लोगों की मौत
Oplus_16908288
नजीबाबाद (बिजनौर)। हरिद्वार मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक पंजाब के रहने वाले थे और पिकअप वाहन में घोड़े लेकर पीलीभीत से पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे रुककर खाना खा रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
