यूपी में मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ लिखना होगा अनिवार्य, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

0
IMG-20261013-WA0007

उत्तर प्रदेश में मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से मिठाई पर ‘यूज बाय डेट’ यानी उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य हो जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने में अब महज दो दिन शेष हैं। खास बात यह है कि नियम सिर्फ पैक्ड मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिक्री के लिए प्रदर्शित और भंडारित खुली मिठाइयों पर भी उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग IAS डॉ रोशन जैकब ने 27 सितंबर को आदेश जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »