दिल्ली में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग
Oplus_16908288
जाफराबाद, दिल्ली। जाफराबाद रोड स्थित ‘उधम फिश पॉइंट’ रेस्टोरेंट में मंगलवार रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग के बीच रेस्टोरेंट में मौजूद कई ग्राहक और कर्मचारी अंदर फंस गए।
जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग!
बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से सड़क पर छलांग लगा दी। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। नीचे गिरने से उन्हें मामूली चोटें आईं।
दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
रेस्टोरेंट में निकासी द्वार नहीं होने के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। आग तेजी से फैलने के चलते वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! रेस्टोरेंट में निकासी द्वार नहीं होने की बात सामने आई है, जिससे आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
