उत्तराखंड के मां भगवती मंदिर में भीषण आग
Oplus_16908288
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट में स्थित मां भगवती मंदिर में नवरात्रि के छठे दिन भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
लकड़ी से बना पूरा मंदिर आग की चपेट में!मंदिर लकड़ी से बना था और अपनी खूबसूरत पारंपरिक काष्ठकला के लिए जाना जाता था। आग इतनी तेजी से फैली कि मंदिर का मुख्य ढांचा और माता के लिए बनाया गया पंडाल भी जलकर खाक हो गया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।
आखिर कैसे लगी आग?प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि आग दीये या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आग बुझाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आस्था और विरासत को बड़ा नुकसान!मां भगवती का यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध था। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। नवरात्रि के पावन दिनों में हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया है।
